गुजरात
मुंह में पेट्रोल डालकर करतब दिखाने वाला कलाकार झुलसा:सूरत में जन्माष्टमी के मौके पर कॉलेज में हो रहा था मटकी फोड़ का कार्यक्रम
Mohammed Raziq
7 Sept 2023 5:45 PM IST

x
मटकी फोड़ का कार्यक्रम
गुजरात: के सूरत में मटकी फोड़ कार्यक्रम के दौरान हुए हादसे में एक कलाकार का चेहरा बुरी तरह झुलस गया। कलाकार मटकी फोड़ने से पहले मुंह में पेट्रोल भरकर हवा में आग लगाने का करतब दिखा रहा था। इसी दौरान आग लग गई।
फायर स्टंट के लिए पेट्रोल मुंह में भरते हुए।
फायर स्टंट के लिए पेट्रोल मुंह में भरते हुए।
कॉलेज परिसर में मटकी फोड़ का आयोजन
सूरत शहर के एसडी जैन कॉलेज परिसर में आज सुबह मटकी फोड़ का आयोजन किया गया था। यहां काफी संख्या में स्टूडेंट्स जमा थे।
मटकी फोड़ से पहले कई तरह के कार्यक्रम रखे गए थे। इस दौरान कुछ युवकों ने स्टंट्स भी दिखाए। इसी दौरान एक युवक आग का स्टंट कर रहा था और यह हादसा हो गया।
नीचे खड़े कुछ अन्य युवकों ने भी आग बुझाने की कोशिश की। आग कुछ ही सेकंड में बुझ गई थी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। फिलहाल उसे स्थानीय निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है।
Next Story





