
x
"नहाते समय डूबने से तीन की जान गई"
सूरत: सूरत जिले के मंगरोल तालुका के पानसरा गांव के पास धूलेंडी के दिन हाेली खेलने के बाद किम नदी में नहाने के दाैरान तीन युवकाें की माैत हाे गई।
बताया गया कि हाेली के खेलने के बाद कुछ दाेस्त नहाने के लिए गांव के पास बह रही किम नदी गए थे। नहाने के दाैरान तीन युवक अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब गए। इस उनके साथ मौजूद दोस्तों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग और तैराक तुरंत मदद के लिए मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलते ही कोसंबा पुलिस और फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद जब तक तीनाेंकाे निकाला गया तब तक उनकी माैत हाे गई। मृतकों की पहचान चंद्रभूषण सिंह, हैप्पीभाई सिंह और संजय धनजी मांगुकिया के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मृतकों में दो युवक दूसरे राज्य के निवासी हैं जबकि एक स्थानीय युवक बताया जा रहा है।
Tagsसूरतनहानेदौरानहादसातीन मौतनहाते समयडूबनेSuratbathingaccidentthree deathsdrowningwhile bathingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





