
x
Suratसूरत : सूरत शहर में एक बार फिर मासूम बच्चे की मौत से लोगों के दिलों में दहशत और अफसोस है. पाल इलाके में एक 2 साल के बच्चे की 7वीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई. इस दुखद घटना का CCTV फुटेज सामने आने पर हर कोई हैरान है.यह घटना श्रिपद सेलेब्रेशन्स BUILDING में घटी. घटना के समय बच्चे की माँ घर में काम कर रही थी और उसका बेटा बालकनी में अकेला खेल रहा था. लेकिन अचानक बालक रेलिंग पकड़कर उस पर चढ़ गया और फिर वह रेलिंग से फिसल गया.
CCTV फुटेज में स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि बालक कुछ देर तक रेलिंग से लटका रहा, लेकिन फिर उसके हाथ रेलिंग से छूट गए और वह 7वीं मंजिल से नीचे गिर गया. बच्चे को गंभीर चोटें आईं और उसे सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, लेकिन DOCTORS ने उसे मृत घोषित कर दिया. यह घटना माता-पिता के लिए एक सबक है. बच्चे को कभी भी अकेला नहीं छोड़ा जाना चाहिए, खासकर बालकनी जैसी खतरनाक जगह पर.
Next Story





