गुजरात

गुजरात के कई हिस्सों में अचानक बदले मौसम ने किसानों की बढ़ाई चिंता

Teja
12 Jan 2023 11:09 AM GMT
गुजरात के कई हिस्सों में अचानक बदले मौसम ने किसानों की बढ़ाई चिंता
x

अहमदाबाद | गुजरात के कई हिस्सों में आज सुबह से मौसम का मिजाज बदलने से किसानों की चिंता बढ़ गई है| राजकोट समेत सौराष्ट्र के कई हिस्सों में आसमान में बादलों का जमावडा है जिसे देख बेमौसमी बारिश की आशंका है| अगर बेमौसमी बारिश होती है तो कृषि फसलों खासकर जीरे की फसल को नुकसान हो सकता है|

राज्य में पिछले तीन साल से ठंड के मौसम में बेमौसमी बारिश होती रही है| इस साल भी अगर बारिश होती है आम की फसल को भी नुकसान हो सकता है| आसमान में बादलों के जमावडे से किसानों में चिंता व्याप्त है| दूसरी ओर दक्षिण गुजरात के सूरत में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है| सूरत में सुबह से सूर्यनारायण के दर्शन तक नहीं हुए| ऐसा ही कुछ हाल दाहोद जिले में भी है| दो-तीन दिन पहले मौसम विभाग ने 13 जनवरी से गुजरात में फिर एक बार कड़ाके की ठंड पड़ने की भविष्यवाणी की थी लेकिन वर्तमाम मौसम को देखते हुए ऐसा लगता है| पिछले दो दिन से राज्य में तापमान में वृद्धि हो रही है| रात्रि को ठंड जरूर लगती है परंतु दोपहर गर्मी का अहसास होता है|

Next Story