
x
Gandhinagar गांधीनगर। गुजरात सरकार ने खरीफ मार्केटिंग सीजन 2025-26 के तहत किसानों के हित में एक बड़ा कदम उठाते हुए धान, बाजरा, ज्वार, मक्का और रागी की सीधी खरीद 24 नवंबर से शुरू करने की घोषणा की है। कृषि मंत्री जीतुभाई वाघाणी ने राजकोट में इसकी आधिकारिक घोषणा की। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने हाल ही में अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए 10,000 करोड़ रुपए का ऐतिहासिक पैकेज घोषित किया था। अब उन्होंने किसानों के कल्याण को प्राथमिकता देते हुए एमएसपी पर खरीदी का यह निर्णय लिया है, जिससे प्रदेश के लाखों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।
कृषि मंत्री वाघाणी ने बताया कि किसानों से धान की खरीद प्रति हेक्टेयर 1500 किलोग्राम की मात्रा के आधार पर की जाएगी। राज्य में धान खरीद के लिए 113 केंद्र हैं, जबकि अन्य फसलों के लिए अलग-अलग खरीद केंद्र तय किए गए हैं। बाजरा के लिए 150 केंद्र, ज्वार के लिए 50 केंद्र, मक्का के लिए 82 केंद्र और रागी के लिए 19 केंद्र बनाए गए हैं। खरीद प्रक्रिया 24 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक चलेगी।
प्रति हेक्टेयर खरीद मात्रा (फसलों के अनुसार), बाजरा 1848 किलोग्राम, ज्वार 1539 किलोग्राम, मक्का 1864 किलोग्राम और रागी 903 किलोग्राम है। फसल खरीद पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) धान पर 2369–2389 रुपए प्रति क्विंटल, बाजरा पर 3075 रुपए प्रति क्विंटल, ज्वार (हाइब्रिड) पर 3999 रुपए प्रति क्विंटल, ज्वार (मालदांडी) पर 4049 रुपए प्रति क्विंटल, मक्का पर 2400 प्रति क्विंटल और रागी पर 5186 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित है।
फसलों की व्यापक खरीद के बाद जनता को एनएफएसए और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत वितरित किया जाएगा। राज्य के 74 लाख परिवारों के 3.60 करोड़ लाभार्थियों को यह अनाज निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। इस निर्णय के लिए अन्न तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री रमणभाई सोलंकी ने भी मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का आभार व्यक्त किया है और इसे किसानों व गरीबों के लिए अत्यंत कल्याणकारी बताया है।
Tagsगुजरातखरीफ मार्केटिंग सीजन 2025-26MSPधानबाजराज्वारमक्कारागीकिसानों को लाभराजकोटकृषि मंत्री जीतुभाई वाघाणीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





