गुजरात

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज्यपाल से मिले, कही ये बात

Nilmani Pal
24 April 2022 1:13 PM GMT
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज्यपाल से मिले, कही ये बात
x

गांधीनगर. गुजरात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज्य की मौजूदा स्थिति के मुद्दों को लेकर शनिवार को गांधीनगर में राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मिले। उन्होंने राज्यपाल को ज्ञापन देकर अनुरोध किया कि सरकारी प्रशासन असंवैधानिक रवैया नहीं अपनाए। जनमानस में भय और डर का माहौल नहीं बनाए। इसके लिए उन्होंने राज्यपाल से राज्य सरकार को आदेश करने का भी अनुरोध किया।

राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मिले इस शिष्टमंडल में गुजरात विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुखराम राठवा, कांग्रेस के पूर्व नेता भरतसिंह सोलंकी, सिद्धार्थ पटेल, विधायक शैलेष परमार, सी.जे. चावड़ा, इमरान खेड़ावाला एवं निशिथ व्यास समेत कई नेता मौजूद थे।
उन्होंने राज्यपाल को ज्ञापन दिया है जिसमें आरोप लगाया है कि जिनके पास सौहार्द- शांति-सलामती बनाए रखने की जिम्मेदारी है वे ही इतिहास में सबसे विपरीत लोगों की भावनाओं को भड़काकर साम्प्रदायकि धु्रवीकरण की स्थिति बनाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में राज्य में सौहार्द, शांति-सुरक्षा बनी रहनी चाहिए। ऐसे में सरकारी प्रशासन असंवैधानिक रवैय्या नहीं अपनाए और जनमानस में डर या भय का माहौल नहीं बनाए। इसके लिए कार्रवाई करनी चाहिए।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा और उनके सहयोगी जनता में जाति-पात और कौम का जहर घोलकर वैमनस्य का माहौल बना रही है। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उन्हें शह दी जा रही है। भाजपा सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने की कोशिश कर रहे है। विधायक जिग्नेश मेवानी की गिरफ्तारी भी बगैर किन्हीं कारणों से की गई। विरोध की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है।
'आपÓ पार्टी 150 नेता-कार्यकर्ता थामेंगे कांग्रेस का हाथ
गुजरात विधानसभा के चुनाव नजदीक आते ही नेताओं और कार्यकर्ताओं में दल-बदल का दौर प्रारंभ हो गया है। कभी कोई भाजपा का केसरिया धारण करता है तो कोई नेता-कार्यकर्ता कांग्रेस का हाथ थाम रहा है। कुछ दिन पूर्व 'आपÓ के पांच सौ से ज्यादा नेता कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का हाथ थामा था। अब रविवार शाम को 'आपÓ के 150 से ज्यादा नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस का हाथ थामेंगे। अहमदाबाद शहर कांग्रेस के अध्यक्ष नीरव बक्शी के मुताबिक शहर कांग्रेस के लालदरवाजा स्थित कार्यालय में ये कार्यकर्ता और नेता कांग्रेस में शामिल होंगे। इस मौके पर पार्टी के अहमदाबाद प्रभारी बिमल शाह भी मौजूद रहेंगे। गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर के मार्गदर्शन से इस नेताओं और कार्यकर्ताओं शामिल किया जा रहा है। पिछले सप्ताह ही पांच सौ से ज्यादा आप के नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए थे
Next Story