गुजरात

बच्ची के साथ बलात्कार, कूड़ा उठाने वाले की हैवानियत से लोगों में गुस्सा

jantaserishta.com
10 Nov 2021 10:42 AM IST
बच्ची के साथ बलात्कार, कूड़ा उठाने वाले की हैवानियत से लोगों में गुस्सा
x
शख़्स को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है.

सूरत: गुजरात के सूरत शहर में ढाई साल की बच्ची के साथ बलात्कार और उसकी हत्या किए जाने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि शहर के वराछा इलाके से एक और नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है. हालांकि नाबालिग बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाने वाले शख़्स को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है.

सूरत शहर की वराछा पुलिस थाना द्वारा गिरफ़्तार किए गए शख़्स का नाम संतोष चौहान है. संतोष चौहान कूड़ा उठाने का काम करता है. शराब के नशे चूर संतोष चौहान वराछा थाना क्षेत्र के बरोडा प्रिसटेज़ इलाक़े में एक शौचालय के बाहर कूड़ा उठाने गया था, उसी दौरान उसकी नज़र एक 12 साल की नाबालिग बच्ची पर पड़ी थी.
उस बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने शौचालय के पास बुलाया और फिर उसके साथ बलात्कार किया. बच्ची के रोने की आवाज़ जब वहां से गुजरने वाले लोगों के कानों तक गई तो उन्होंने संतोष को मौक़े पर ही धर दबोचा था और पुलिस को सौंप दिया था. बच्ची की आपबीती सुनकर उसकी मां थाने पहुंची और एफआइआर दर्ज करवाई.
पब्लिक द्वारा आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंपे जाने के बाद आरोपी को अधिकृत रूप किया गिरफ़्तार किया है. सूरत शहर में दिन व दिन हत्या, लूटपाट और बलात्कार जैसी गम्भीर आपराधिक वारदातें बढ़ती जा रही है, जिन्हें देख कर लगता है कि सूरत में ख़ाकी का ख़ौफ़ नहीं है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story