
x
RAJKOT राजकोट: प्रधानमंत्री मुद्रा योजना छोटे व्यापारियों और गरीबों के लिए बेहद लाभदायक साबित हो रही है। इस योजना से छोटे व्यापारियों को आसानी से लोन मिल रहा है, जिससे वह अपना व्यापार बढ़ाकर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रहे हैं।प्रधानमंत्री मुद्रा योजना आज देश के लोगों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर रही है। इस योजना का लाभ लेते हुए देश में करोड़ों लोगों ने अपना रोजगार शुरू किया है और सम्मानपूर्वक जीवन जी रहे हैं। गुजरात में राजकोट निवासी नरेश भाई मीरानी ने भी इस योजना का लाभ लेकर अपना रोजगार शुरू किया है। उन्हें इस योजना के तहत शुरुआत में 50 हजार रुपए का मुद्रा लोन मिला था।
छोटे व्यापारियों को व्यापार में लाभ हो और उन्हें आसानी से पूंजी मिल सके, इसके लिए मुद्रा योजना के तहत लोन की शुरुआत की गई थी। राजकोट के जंक्शन प्लॉट मेन रोड पर कपड़े की दुकान चलाने वाले व्यापारी नरेश भाई मीरानी ने आईएएनएस से खास बातचीत में बताया कि जब उन्होंने अपने व्यवसाय की शुरुआत की थी, तब उन्हें पैसों की जरूरत थी। इसलिए उन्होंने एसबीआई बैंक से प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 50 हजार रुपए लोन लेकर शुरुआत की थी।
अब उन्हें 5 लाख से भी ज्यादा लोन मिल चुका है और वे नियमित रूप से किस्त भरते हैं। साथ ही, ब्याज दर भी कम होने के कारण उन्हें व्यापार में काफी फायदा हुआ है। उन्होंने प्रधानमंत्री की इस योजना का स्वागत करते हुए इसे एक बेहतरीन पहल बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 अप्रैल 2015 को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) की शुरुआत की थी, जिसके तहत 10 लाख रुपए तक का लोन उपलब्ध कराया जाता है। इसका लक्ष्य छोटे व्यवसायों और पहली पीढ़ी के उद्यमियों के बीच उद्यमशीलता गतिविधियों को बढ़ावा देना है।
Tagsप्रधानमंत्री मुद्रा योजनास्वरोजगारछोटे व्यवसायीआर्थिक सशक्तिकरणPMMY लोनराजकोट व्यापारीउद्यमशीलतास्वरोजगार लोनएसबीआई मुद्रा लोननरेश भाई मीरानीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





