गुजरात

गुजरात में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद प्रधानमंत्री भाजपा के मुख्यालय पहुंचे

Teja
8 Dec 2022 1:34 PM GMT
गुजरात में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद प्रधानमंत्री भाजपा के मुख्यालय पहुंचे
x
दिल्ली। गुजरात में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के मुख्यालय पहुंचे। भाजपा के प्रति ये स्नेह देश के अलग अलग राज्यों के उपचुनाव में भी दिख रहा है। उत्तर प्रदेश के रामपुर में भाजपा को जीत हासिल हुई है। बिहार के उपचुनावों में भाजपा का प्रदर्शन आने वाले दिनों का स्पष्ट संदेश है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
जहां भारतीय जनता पार्टी प्रत्यक्ष नहीं जीती, वहां भाजपा का वोट शेयर भाजपा के प्रति स्नेह का साक्षी है। मैं गुजरात, हिमाचल और दिल्ली की जनता का विनम्र भाव से आभार व्यक्त करता हूं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
हिमाचल प्रदेश के चुनाव में एक प्रतिशत से भी कम अंतर से हार-जीत का फैसला हुआ है। इतने कम अंतर से हिमाचल प्रदेश में कभी नतीजे नहीं आए हैं। हिमाचल में हर 5 साल में सरकार बदली है लेकिन हर बार 5-7% के अंतर से सरकार बदली है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
जनता जनार्दन का आशीर्वाद अभिभूत करने वाला है। जे. पी. नड्डा जी के नेतृ्त्व में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जो परिश्रम किया है उसकी खुशबू चारों तरफ महसूस कर सकते हैं। मैं गुजरात, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली की जनता का विनम्र भाव से आभार व्यक्त करता हूं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

दिल्ली। गुजरात में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा भाजपा के मुख्यालय पहुंचे।


Next Story