गुजरात
घर के बेसमेंट में ड्रग्स बनाने की तैयारी, NCB के छापे में केमिकल बरामद
jantaserishta.com
15 Nov 2026 2:29 PM IST

x
मचा हड़कंप.
अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में एक घर के बेसमेंट में MD ड्रग्स बनाने की तैयारी चल रही थी. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने सुबह करीब 6 बजे मकान पर छापा मारा. तलाशी के दौरान बेसमेंट से ड्रग्स बनाने में इस्तेमाल होने वाले केमिकल और कच्चा माल बरामद हुआ. यह कार्रवाई NCB ने 'ऑपरेशन सिंथेटिक ड्रग्स' के तहत की.
NCB के इंचार्ज जोनल डायरेक्टर धनश्याम सोनी ने बताया कि एजेंसी को तीन दिन पहले इस मकान में ड्रग्स तैयार किए जाने की जानकारी मिली थी. इसके बाद स्थानीय पुलिस के साथ तालमेल बनाकर छापेमारी की गई. अब बरामद सामान की जांच के लिए गांधीनगर स्थित NFSU के विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है.
धनश्याम सोनी के मुताबिक, इस मामले में एमएम पठान का नाम सामने आया है. उन्होंने बताया कि एमएम पठान पहले नशे का आदी था. बाद में वह ड्रग्स की तस्करी करने लगा. इसके बाद उसने अपने घर में ही ड्रग्स बनाने की योजना बनाई. इसके लिए मध्य प्रदेश के मंदसौर से कच्चा माल मंगवाया गया था. NCB अब यह पता लगाने में जुटी है कि ड्रग्स बनाने की इस योजना में और कौन लोग शामिल थे. बरामद केमिकल और दूसरे सामान की जांच भी की जा रही है.
एमएम पठान अहमदाबाद में कैफे भी चलाता है. एजेंसी इस कारोबार की भी जांच कर रही है. फिलहाल NCB बरामद कच्चे माल और केमिकल की पड़ताल कर रही है. NFSU के विशेषज्ञों की मदद से यह पता लगाया जाएगा कि बरामद सामान से किस तरह का ड्रग्स तैयार किया जाना था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





