
x
Surat सूरत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 नवंबर को गुजरात दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे सूरत में मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर (एमएएचएसआर) की प्रगति की समीक्षा करेंगे। सुबह करीब 10 बजे प्रधानमंत्री मोदी सूरत में बन रहे बुलेट ट्रेन स्टेशन का निरीक्षण करेंगे। इसे लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। भारत के सबसे बड़े और महत्वाकांक्षी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में शामिल यह हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर देश को अत्याधुनिक परिवहन प्रणाली की दिशा में एक बड़ी छलांग दिलाने का प्रतीक माना जा रहा है।
एमएएचएसआर परियोजना लगभग 508 किलोमीटर लंबी है, जिसमें 352 किलोमीटर हिस्सा गुजरात और दादरा एवं नगर हवेली से होकर गुजरता है, जबकि 156 किलोमीटर हिस्सा महाराष्ट्र में आता है। यह कॉरिडोर साबरमती, अहमदाबाद, आनंद, वडोदरा, भरूच, सूरत, बिलिमोरा, वापी, बोइसर, विरार, थाने और मुंबई जैसे प्रमुख शहरों को जोड़ेगा। जिला कलेक्टर डॉ. सौरभ पारगी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के मद्देनजर कुछ सड़क मार्गों को डायवर्ट किया गया है ताकि यातायात सुचारु रहे और किसी तरह की बाधा न आए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, रेलवे विभाग और शहर पुलिस ने मिलकर तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।
डॉ. पारगी ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि शनिवार को पीएम मोदी के आगमन को लेकर पूरे शहर में उत्साह का माहौल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बुलेट ट्रेन स्टेशन के निर्माण कार्यों का विस्तृत जायजा लेंगे। रेल मंत्रालय ने तैयारियों को पूर्णता प्रदान कर दी है, वहीं जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पीएम मोदी की सुरक्षा में तैनात एसपीजी की अग्रिम टीम सूरत पहुंच चुकी है और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर चुकी है। उन्होंने कहा कि सूरत के लोग प्रधानमंत्री के इस महत्वपूर्ण दौरे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि यह परियोजना न केवल गुजरात बल्कि पूरे देश के लिए विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है।
Tagsसूरत समाचारपीएम मोदी गुजरात दौरामुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोरबुलेट ट्रेन स्टेशन निरीक्षणएमएएचएसआर प्रोजेक्टसौरभ पारगीएसपीजी सुरक्षागुजरात इंफ्रास्ट्रक्चरजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





