गुजरात

गुजरात व हिमाचल प्रदेश में दमखम लगा रहीं राजनीतिक पार्टियां, BJP है प्रबल दावेदार

HARRY
14 Oct 2022 7:28 AM GMT
गुजरात व हिमाचल प्रदेश में दमखम लगा रहीं राजनीतिक पार्टियां, BJP है प्रबल दावेदार
x

नई दिल्ली। Gujarat Himachal Assembly Elections: भारतीय चुनाव आयोग शुक्रवार को गुजरात और हिमाचल प्रदेश में चुनावों की तारीखों का ऐलान करने वाला है। इसके लिए आज दोपहर तीन बजे प्रेस कान्फ्रेंस का आयोजन होगा। 2017 के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात व हिमाचल प्रदेश दोनों ही राज्यों में सरकार का गठन किया था। इस बार भी भाजपा ही प्रबल दावेदार मानी जा रही है। 2017 में गुजरात का मुख्यमंत्री विजय रुपाणी को बनाया गया था वहीं हिमाचल प्रदेश की सत्ता बतौर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने संभाली थी। सितंबर 2021 में रूपाणी की जगह भूपेंद्र पटेल ने ली थी, उन्हें मुख्यमंत्री बना दिया गया था।

हिमाचल में राजनीतिक पार्टियों ने झोंकी पूरी ताकत

हिमाचल प्रदेश और गुजरात में भाजपा समेत सभी राजनीतिक पार्टियों ने ताकत झोंंक रखी है। हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रचार का जिम्मा संभाल रखा है। वहीं कांग्रेस हिमाचल के सोलन से चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत आज करने वाली है।

BJP का गुजरात की सभी सीटों पर जीत का है लक्ष्य

जहां सभी पार्टियां गुजरात में चुनावी वादों का पिटारा लिए बैठी है वहीं भाजपा ने अब तक किसी तरह का वादा नहीं किया है। लेकिन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कई बार राज्य के दौर पर गए और अनेक तोहफे भी दिए हैं।

BJP के गुजरात प्रभारी सीआर पाटिल को प्रदेश की सभी 182 विधानसभा सीटों पर पार्टी की जीत का लक्ष्य है। सीएम भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) भी गुजरात में भाजपा की जीत के प्रति आश्वस्त हैं। हाल ही में पीएम नरेन्द्र मोदी और अमित शाह ने कई बार गुजरात के दौरे किए हैं। इस दौरान इन्होंने कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया है। अमित शाह ने कहा है कि प्रदेश में भाजपा भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में चुनाव लड़कर जीत हासिक करेगी।bh

Next Story