गुजरात

12 लोगों पर पुलिस ने दर्ज की FIR, शेर के सामने चारे के रूप में बांधी गाय, वायरल हुआ वीडियो

jantaserishta.com
22 Nov 2021 8:34 AM IST
12 लोगों पर पुलिस ने दर्ज की FIR, शेर के सामने चारे के रूप में बांधी गाय, वायरल हुआ वीडियो
x
इस संबंध में एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जूनागढ़: गुजरात के जूनागढ़ स्थित गिर जंगल के एक गांव में आयोजित अवैध कार्यक्रम में शेर के सामने चारे के रूप में पोल से गाय बांधी गई। इसके बाद शेर ने गाय को मारकर उसे अपना भोजन बना लिया और लोग शेर को देखते रहे। इस मामले का वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस संबंध में एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि घटना की अब तक की जांच के अनुसार यह अवैध कार्यक्रम गिर जंगल के देवलिया रेंज के एक गांव में आठ नवंबर को आयोजित किया गया था। गिर वन राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभयारण्य को सासन-गिर के नाम से भी जाना जाता है, जो एशियाई शेरों का निवास है। उप वन संरक्षक (जूनागढ़) एसके बेरवाल ने कहा, हमने 12 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है और तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। कार्रवाई एक वीडियो के आधार पर की गई है।
वीडियो में एक एशियाई शेर पोल से बंधी गाय को मारते दिख रहा है और इसे देखने के लिए वहां लोगों का एक समूह इकट्ठा हुआ है। आयोजक ने अवैध कार्यक्रम के लिए शेर को आकर्षित करने के इरादे से गाय को चारा के रूप में इस्तेमाल किया था। वीडियो में शेर गाय को अपना भोजन बनाते दिख रहा है, जबकि समूह के लोग इसे दूर से देख रहे होते हैं। उनमें से कुछ लोग मोबाइल फोन पर इसकी रिकॉर्डिंग करते नजर आ रहे हैं।
उन्होंने कहा, यह शेर के इस्तेमाल वाले कार्यक्रम का अनूठा मामला है, जहां किसी ने शेर को आकर्षित करने के लिए चारा दिया। अब तक की जांच से पता चला है कि यह कार्यक्रम आठ नवंबर को आयोजित किया गया था और हम यह निर्धारित करने की कोशिश कर रहे हैं कि प्रतिभागी बाहर से थे या नहीं। मामले के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आगे की जांच जारी है। अधिकारी ने बताया कि आरोपी व्यक्तियों पर वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें शिकार से संबंधित धाराएं (धारा 9) शामिल हैं।
गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत में गिर सोमनाथ की एक अदालत ने एक एशियाई शेर को परेशान करने के आरोप में छह लोगों को तीन साल जेल की सजा सुनाई थी। वीडियो में एक शख्स चारे के तौर पर मुर्गे को लटकाकर शेरनी को लालच देते हुए दिखा था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story