कच्छ| गुजरात में ड्रग्स के साथ साथ गांजा की तस्करी भी बढ़ी है| बीते कई दिनों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में पुलिस ने बड़े पैमाने पर गांजा पकड़ा है| जिसमें गांजा की बुवाई का भी पर्दाफाश कर खेत मालिक के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की है| पिछले दो दिन में कच्छ की पुलिस ने अलग अलग स्थलों पर रेड कर 44 किलो गांजा और एक नाबालिग समेत 5 शख्सों को गिरफ्तार किया है| कच्छ पुलिस ने आज गांजा के दो मामले पकड़े हैं|
पूर्व कच्छ एलसीबी और एसओजी ने संयुक्त कार्यवाही के तहत पडाणा-वरसाणा के बीच एक शख्स को 1 किलो गांजा और देशी तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया| पकड़ा गया शख्स राजवीर सौराज राहत यादव नामक शख्स बिहार मूल का निवासी है| साथ ही राजवीर यादव से गांजा प्राप्त करने वाले महेश यादव को भी पुलिस ने 11 किलो गांजा के साथ धरदबोचा| आरोपियों से पूछताछ में सतेन्द्रकुमार यादव और भवानी यादव के नाम का खुलासा हुआ है जिन्हें गिरफ्तार करने की दिशा में पुलिस ने कवायद तेज कर दी है| इससे पहले पूर्व कच्छ से एसओजी ने गांधीधाम की झुग्गी बस्ती के निकट से शाकीर नूरमामद अंसारी और एक नाबालिग लड़के को 32 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया था| इस मामले में बिहार के नितिशसिंग और मनीषसिंग नामक दो शख्सों का खुलासा हुआ है| कच्छ पुलिस के हत्थे चढ़े शाकीर नूरमामद अंसारी पूर्वी दिल्ली का निवासी है|