गुजरात

फैक्ट्री में जहरीली गैस लीक, 28 लोगों की तबीयत बिगड़ी

Admin4
24 Aug 2023 8:03 AM GMT
फैक्ट्री में जहरीली गैस लीक, 28 लोगों की तबीयत बिगड़ी
x
गुजरात। गुजरात के भरूच जिले में बुधवार को एक फैक्ट्री में जहरीली गैस लीक हो गई। जहरीली गैस लीक होने के बाद 28 श्रमिकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। देखते ही देखते लोगों को सांस लेने में तकलीफ शुरू हो गई। जहरीली गैस के चलते लोगों की हालत खराब होने लगी। आनन फानन 28 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
रेजिडेंट एडिशनल कलेक्टर एनआर धांधल का कहना है कि आज सरोद गांव के पास पीआई इंडस्ट्रीज में आग लगने की सूचना मिली। आग के कारण ब्रोमीन गैस लीक हो गई। 28 लोगों ने सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, घटना दोपहर करीब एक बजे घटी। फैक्ट्री से अचानक गैस रिसाव होने की सूचना मिली। घटना के वक्त कारखाने में करीब 2 हजार कर्मचारी कार्यरत थे। आनन फानन सभी कर्मचारियों को बाहर निकाला गया। लेकिन, टैंक के पास काम कर रहे कर्मचारियों पर गैस ने हमला कर दिया था। कर्मचारियों को सांस लेने में दिक्कत आ रही थी। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कड़ी मशक्कत के बाद गैस रिसाव को काबू में कर लिया गया।
Next Story