गुजरात

Gujarat की GIDC पानोली में भीषण आग से अफरा-तफरी

Tara Tandi
14 Sept 2025 1:20 PM IST
Gujarat की GIDC पानोली में भीषण आग से अफरा-तफरी
x
Bharuch भरूच : गुजरात के भरूच जिले के पानोली GIDC में रविवार तड़के एक खतरनाक आग लगने की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बता दें कि यह घटना पानोली स्थित संगवी ऑर्गेनिक्स प्राइवेट लिमिटेड नामक केमिकल कंपनी में हुई। जिससे आसपास के क्षेत्रों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
10 से ज्यादा दमकल वाहन मौके पर पहुंचे
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी भीषण थी कि इसकी लपटें और धुएं के काले गुबार कई किलोमीटर दूर से देखे जा सकते थे। आग की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की 10 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। अभी तक आग पूरी तरह से बुझाई नहीं जा सकी है, लेकिन उसे फैलने से रोकने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
आस-पास के गांवों में मची दहशत
पानोली GIDC के नजदीक स्थित संजाली गांव में इस आग की घटना के बाद दहशत का माहौल फैल गया। किसी प्रकार की विषैली गैस के रिसाव की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर घर खाली करने के निर्देश भी दिए हैं। हालांकि अभी तक किसी जानमाल के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है।
आग लगने के कारणों की जांच जारी
फिलहाल आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और हालात पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं। फायर विभाग और GIDC प्रबंधन द्वारा घटना की जांच शुरू कर दी गई है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आग किस कारण से लगी।
Next Story
null