गुजरात

Panchmahal: अहमदाबाद-गोधरा हाईवे हादसे में हुए सड़क हादसे में तीन की जान गई

Admindelhi1
11 May 2026 8:56 AM IST
Panchmahal: अहमदाबाद-गोधरा हाईवे हादसे में हुए सड़क हादसे में तीन की जान गई
x
"सड़क हादसे में तीन युवकों ने गंवाई जान"

पंचमहल: पंचमहल जिले के गोधरा में अहमदाबाद-गोधरा हाईवे पर रविवार तड़के रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना सुबह तड़के दारुणिया गांव के पास हुई। बताया जा रहा है कि कार चालक रॉन्ग साइड से तेज गति में वाहन चला रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक उसकी चपेट में आ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे।

मृतकों की पहचान विशाल लक्ष्मण परमार (20), जयदीप खेंगार वणकर (17) और नरेंद्र गणपत परमार (35) के रूप में हुई है। विशाल और जयदीप दारुणिया गांव के निवासी थे, जबकि नरेंद्र सामली बेटिया गांव का रहने वाला था।

पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू की। बाद में सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए गोधरा सिविल अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Next Story