गुजरात

पेड़ से गिरने से हुई एक व्यक्ति की मौत

Admin2
16 May 2022 10:31 AM IST
पेड़ से गिरने से हुई एक व्यक्ति की मौत
x
परिजनों द्वारा मामले की सूचना पुलिस चौकी निहरी को दी।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : गुजरात के सुंदरनगर इलाके में, बीएसएल पुलिस थाना कॉलोनी के तहत ग्राम पंचायत द्रुमट बेहली पंचायत के सलोश गांव में एक व्यक्ति की पेड़ से गिरने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार बीएसएल पुलिस थाना कॉलोनी के तहत ग्राम पंचायत द्रुमट बेहली के सलोश गांव का 52 वर्षीय निमलु राम पुत्र बरदेव डाकघर पोड़ाकोठी रविवार सुबह घर के समीप पेड़ से पत्ते निकाल रहा था। इस दौरान अचानक टहनी टूटने के कारण वह नीचे गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परिजनों द्वारा मामले की सूचना पुलिस चौकी निहरी को दी।


Next Story