गुजरात

गुजरात मॉडल नहीं, बनाना होगा नया गुजरात : राहुल गांधी

Admin2
10 May 2022 1:04 PM GMT
गुजरात मॉडल नहीं, बनाना होगा नया गुजरात : राहुल गांधी
x
भाजपा ने सत्ता में आते ही आदिवासियों से उनके संसाधन और जमीन छीनना शुरू कर दिया।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को Gujarat Model को नकराते हुए नया गुजरात बनाने का वादा किया। Dahod में आदिवासी सत्याग्रह रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस गुजरात में फिर वही सहकारी मॉडल लेकर आएगी। वर्तमान सरकार को दो-तीन उद्योगपति चला रहे हैं जिसमें जनता की कोई भागीदारी नहीं है। इसलिए हम जनता मॉडल को वापस गुजरात लाना चाहते हैं, जहां लोगों की आवाज सरकार चलाती है। इसके लिए गुजरात मॉडल नहीं नया गुजरात बनाना होगा।ऐतिहासिक नवजीवन आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज में आयोजित रैली में उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन पर आदिवासियों का अधिकार है। कांग्रेस ने अपने शासनकाल में आदिवासियों को यह अधिकार दिए हैं। आदिवासियों को शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य के अलावा कुछ नहीं मिला। लेकिन भाजपा ने सत्ता में आते ही आदिवासियों से उनके संसाधन और जमीन छीनना शुरू कर दिया।

उन्होंने कहा कि भाजपा यह जमीन नदियां अपने उद्योगपति दोस्तों को देना चाहती है। गुजरात में सत्ता में आते कांग्रेस नर्मदा पार तापी लिंक योजना को रद्द कर देगी। हम आंदोलन के माध्यम से आपकी आवाज उठाना चाहते हैं। कांग्रेस के गुजरात में सत्ता में आते ही फिर वही सहकारी अमूल का मॉडल लाएगी।
राहुल के मुताबिक आने वाले चुनाव में कांग्रेस की सरकार होगी तो वह आदिवासियों की आवाज होगी। सरकार वही करेगी, जो आदिवासी चाहते हैं। कांग्रेस की इस आवाज को इतना मजबूत बनाएं कि प्रधानमंत्री इसे सुन सकें। गुजरात पूरी दुनिया में एक ऐसा राज्य है, जहां आंदोलन के लिए भी अनुमति लेनी पड़ती है।
Next Story