गुजरात

नीलगाय की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों में आक्रोश

Deepa Sahu
15 April 2022 10:08 AM GMT
नीलगाय की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों में आक्रोश
x
बड़ी खबर

पाटण. पाटण जिले के राधनपुर रेलवे स्टेशन के समीप नर्मदा कैनाल के पास नीलगाय की गोली मार कर हत्या के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। घटना की खबर मिलते ही ग्रामीण जमा हो गए और उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग ने मृत नीलगाय के पोस्टमार्टम के लिए जरूरी कार्रवाई शुरू की।

जानकारी के अनुसार नर्मदा कैनाल के समीप से धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ते हुए गए। यहां नीलगाय को गोली मारने का पता चला। गोली मारने वाले का पता नहीं चल पाया है। घटना की जानकारी मिलने पर वन अधिकारी जयेश चौधरी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। घटना से जीवदया प्रेमियों में रोष व्याप्त हैं। आरोपी को शीघ्र पकडऩे और उसे सजा दिलाने की मांग की।
Next Story