गुजरात

नेशनल ओपन मास्टर एथलेटिक चैंपियनिशप प्रतियोगिता में नीलू मिश्रा ने 100 मीटर बाधा दौड़ में प्रथम स्थान एवं ऊंची कूद में द्वितीय स्थान प्राप्त की

Ritisha Jaiswal
17 Jun 2022 7:47 PM IST
नेशनल ओपन मास्टर एथलेटिक चैंपियनिशप प्रतियोगिता में नीलू मिश्रा ने 100 मीटर बाधा दौड़ में प्रथम स्थान एवं ऊंची कूद में द्वितीय स्थान प्राप्त की
x
गुजरात के बड़ोदरा में स्वर्णिम गुजरात स्पोर्ट्स स्टेडियम में 35 वर्ष से 100 वर्ष आयु वर्ग की नेशनल ओपन मास्टर एथलेटिक चैंपियनिशप प्रतियोगिता का आयोजन 16 जून से शुरू हुआ है

गुजरात के बड़ोदरा में स्वर्णिम गुजरात स्पोर्ट्स स्टेडियम में 35 वर्ष से 100 वर्ष आयु वर्ग की नेशनल ओपन मास्टर एथलेटिक चैंपियनिशप प्रतियोगिता का आयोजन 16 जून से शुरू हुआ है। जो 19 जून तक चलेगा। इसमें बस्ती की बेटी अंतरराष्ट्रीय एथलीट नीलू मिश्रा ने 50 आयु वर्ग में 100 मीटर बाधा दौड़ में प्रथम स्थान एवं ऊंची कूद में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। स्वर्ण व रजत पदक जीतकर नाम रोशन किया। गुजरात में एथलेटिक फेडरेशन आफ इंडिया द्वारा पहली बार नेशनल ओपन मास्टर एथलेटिक चैंपियनिशप में नीलू ने एक स्वर्ण व एक रजत पदक जीता है। इसके पूर्व नीलू ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतियोगिताएं जीती हैं। अब तक नीलू के कुल राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय 84 पदक हो चुके हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग वाराणसी में सुपरवाइजर पद पर कार्यरत नीलू ने बताया कि इस प्रतियोगिता में लगभग 16 राज्यों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। यह प्रतियोगिता निश्चित ही खिलाड़ियों को फिट इंडिया मूवमेंट से जोड़ने का प्रयास करेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खेलमंत्री अनुराग ठाकुर के सपने को स्वस्थ भारत की तरफ ले जाने के लिए प्रेरित करेगी। उनकी इस जीत पर राणा दिनेश प्रताप सिंह उपाध्यक्ष मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ने कहा उम्र कभी बाधा नहीं बनती बस जोश, जज्बा-जुनून कायम होना चाहिए। आल इंडिया एथलेटिक फेडरेशन के कोषाध्यक्ष पीके श्रीवास्तव व तकनीकी समिति के इंचार्ज दिनेश जायसवाल ने बधाई दी है। बस्ती में पिता वरिष्ठ अधिवक्ता सुदामा प्रसाद मिश्र एवं माता राष्ट्रपति पदक प्राप्त किशोरी मिश्रा ने खुशी जताई है। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी है।



Next Story