गुजरात
लोहे की एंगल में फंसा गला, फायर ब्रिगेड के जवान बने देवदूत
jantaserishta.com
29 Nov 2026 9:18 AM IST

x
खौफनाक हादसा.
नर्मदा: गुजरात के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने पहुंचे पर्यटकों के सफर के बीच अचानक ऐसा हादसा हुआ कि मौके पर मौजूद लोगों की सांसें थम गईं. मुंबई से पर्यटकों को लेकर आई एक लग्जरी बस का चालक लोहे की एंगल में इस कदर फंस गया कि उसकी जान पर बन आई. गले में लोहे की एंगल फंसी थी और उसे बाहर निकालने के लिए पहले क्रेन बुलाई गई, लेकिन वह भी काम नहीं आई. आखिरकार फायर ब्रिगेड के जवानों ने हेवी कटर से एंगल काटकर चालक की जान बचाई.
घटना नर्मदा जिले में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के नजदीक की है. जानकारी के मुताबिक वडोदरा की सात लग्जरी बसें मुंबई से पर्यटकों को लेकर पहुंची थीं. इसी दौरान एक बस के एयर टैंक के पास पिन लगाने के लिए चालक पहुंचा. तभी अचानक उसका गला लोहे की एंगल में बुरी तरह फंस गया. चालक को इस हालत में देखकर वहां मौजूद लोग घबरा गए.
हादसे की सूचना मिलते ही केवड़िया फायर ब्रिगेड, 108 एंबुलेंस और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई. सबसे पहले क्रेन की मदद से बस को उठाकर चालक को बाहर निकालने की कोशिश की गई, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद सफलता नहीं मिली.
इसके बाद रेस्क्यू का तरीका बदला गया. फायर फाइटर्स, 108 की टीम और स्थानीय लोगों ने हेवी कटर की मदद से लोहे की एंगल काटने का फैसला किया. बेहद सावधानी के साथ कटर चलाया गया और काफी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.
चालक को मामूली चोटें आई हैं. हादसे के बाद घबराहट की स्थिति में उसे 108 एंबुलेंस से गरुड़ेश्वर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. इस बीच बस में सवार पर्यटकों को भी सुरक्षित दूसरी बस में शिफ्ट कर दिया गया. राहत की बात यह रही कि इस खौफनाक घटना में चालक की जान बच गई और सभी पर्यटक भी सुरक्षित रहे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





