
x
Gandhinagar गांधीनगर। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से मंगलवार को गांधीनगर में नई दिल्ली स्थित नेशनल डिफेंस कॉलेज (एनडीसी) के स्टडी कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे सदस्यों के दल ने शिष्टाचार मुलाकात की।
नेशनल डिफेंस कॉलेज भारतीय सशस्त्र बलों के ब्रिगेडियर रैंक के अधिकारियों, सिविल सेवा के संयुक्त सचिवों और निदेशक स्तर के अधिकारियों तथा साझेदार देशों के विदेशी सैन्य अधिकारियों के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा और रणनीतिक अभ्यास पर पाठ्यक्रम चलाता है।
इस वर्ष इकोनॉमिक सिक्योरिटी विषय पर आधारित स्टडी कार्यक्रम की बैच में भारतीय सशस्त्र बलों के 61, सिविल सेवा के 20 और पार्टनर फॉरेन कंट्रीज के 41 सहित कुल 122 अधिकारी शामिल हैं।
इस स्टडी कार्यक्रम के दौरान देश के अलग-अलग राज्यों के अध्ययन दौरे के तहत गुजरात की यात्रा पर पहुंचे रियर एडमिरल संदीप सिंह संधू के नेतृत्व में एनडीसी के 17 अधिकारियों के दल ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से मुलाकात की। इस दल में भारतीय सेना के तीनों अंगों के अलावा भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस), कम्युनिकेशन सर्विसेज, और पार्टनर कंट्रीज के सैन्य अधिकारी शामिल हैं।
सीएम भूपेंद्र पटेल के साथ इस मुलाकात के दौरान एनडीसी के अधिकारियों ने गुजरात के समग्र आर्थिक विकास की गाथा के बारे में जानने में उत्सुकता दिखाई। विशेषकर, महिला सशक्तिकरण, संतुलित आर्थिक विकास और तीव्र गति से हो रहे विकास के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ रोचक संवाद किया।
सीएम भूपेंद्र पटेल ने इस संदर्भ में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में गुजरात ने नीति-संचालित राज्य (पॉलिसी ड्रिवेन स्टेट) के रूप में ख्याति अर्जित की है और विकास का रोल मॉडल बना है। वाइब्रेंट समिट के जरिए गुजरात दुनिया भर के उद्योगों और निवेशकों के लिए पसंदीदा गंतव्य बना है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गुजरात ने औद्योगिक विकास के साथ-साथ ग्रीन ग्रोथ और संतुलित क्षेत्रीय आर्थिक विकास के लिए वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस का भी सफलतापूर्वक आयोजन किया है।
मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को विस्तार से बताया कि सरदार साहब की दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, से टूरिज्म को और वोकल फॉर लोकल से स्थानीय अर्थव्यवस्था को बूस्ट मिला है। राज्य में 24 घंटे निर्बाध बिजली, सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर, और विशाल कैनाल नेटवर्क के माध्यम से नर्मदा का पानी कच्छ तक पहुंचाने से राज्य का सर्वांगीण विकास हुआ है।
सीएम भूपेंद्र पटेल ने आर्थिक और सामाजिक विकास की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास की प्रत्येक योजना आम नागरिक को केंद्र में रखकर बनाई है। इतना ही नहीं, सैचुरेशन एप्रोच अपनाकर, जिनके लिए योजना बनी है, उन जरूरतमंद लाभार्थियों तक योजना का लाभ पहुंचाकर 100 फीसदी सफलता का लक्ष्य भी उनके मार्गदर्शन में हासिल हो रहा है।
मुख्यमंत्री के साथ आयोजित इस बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजीव कुमार और अपर प्रधान सचिव डॉ. विक्रांत पांडे भी मौजूद रहे।
Tagsभूपेंद्र पटेलNDCनेशनल डिफेंस कॉलेजगांधीनगरगुजरात मॉडलनरेंद्र मोदीवाइब्रेंट गुजरात समिटस्टैच्यू ऑफ यूनिटीआर्थिक विकासइकोनॉमिक सिक्योरिटीभारतीय सेनासिविल सेवाविदेशी अधिकारीविकास मॉडलइंफ्रास्ट्रक्चरनिवेशपर्यटनगुजरात न्यूजइंडिया न्यूजलेटेस्ट अपडेटजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





