गुजरात

Navsari: उप-जिला अस्पताल के लोकार्पण से स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत

Admindelhi1
19 Sept 2026 4:00 PM IST
Navsari: उप-जिला अस्पताल के लोकार्पण से स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत
x
चिखली में उप-जिला अस्पताल का हुआ उद्घाटन

नवसारी: गुजरात के नवसारी जिले के चिखली में नवनिर्मित उप-जिला अस्पताल (एसडीएच) का लोकार्पण केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी. आर. पाटील ने किया। अस्पताल का निर्माण गुजरात सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने कराया है।

इस अवसर पर सी. आर. पाटील ने कहा कि चिखली और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को बेहतर एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह अत्याधुनिक अस्पताल शुरू किया गया है। इससे क्षेत्र के लोगों को उपचार के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें बड़ी राहत मिलेगी।

लोकार्पण समारोह में गुजरात सरकार के मंत्री नरेशभाई पटेल, प्रफुलभाई पानसेरिया, नवसारी जिला भाजपा अध्यक्ष भूराभाई शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष निरालीबेन नायक, कलेक्टर मनीष गुरवाणी तथा जिला विकास अधिकारी कार्तिक जीवाणी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Story