गुजरात

2 साल के बेटे के साथ मां ने की खुदकुशी

Rani Sahu
21 May 2022 12:09 AM IST
2 साल के बेटे के साथ मां ने की खुदकुशी
x
गुजरात के सूरत जिले में एक महिला के दो वर्षीय शिशु के साथ खुदकुशी करने का मामला सामने आया है

सूरत: गुजरात के सूरत जिले में एक महिला के दो वर्षीय शिशु के साथ खुदकुशी करने का मामला सामने आया है. यहां 31 वर्षीय महिला ने अपने बच्चे को जहर खिलाकर खुद भी जहर खा लिया. सरथाना पुलिस गश्त के दौरान कपोदरा के जटिया सर्कल में मां और बच्चा बेहोश मिले, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. लेकिन इलाज के दौरान महिला की मृत्यु हो गई. वहीं गुरुवार को अस्पताल शिशु की भी मृत्यु हो गई. घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है.

इससे कुछ दिनों पहले जिग्नेश गजेरा नाम के युवक ने अपनी पत्नी और बेटे कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. घटना के बाद पुलिस ने जिग्नेश को शिनाख्त के लिए बुलाया. जिग्नेश ने शवों की पहचान करते हुए बताया कि यह उसकी पत्नी चेतना है और 4 साल पहले उनकी शादी हुई थी. इस सूचना के बाद पूरे परिवार में मातम पसर गया. जिग्नेश ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी तीन वर्षों से मानसिक रूप से बीमार थी.


Next Story