
x
Surat सूरत: युवाओं के हुनर को तराशने और उन्हें बाजार की जरूरतों के मुताबिक प्रशिक्षित करने के मकसद से गुजरात के सीएम रहते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2009 में गुजरात कौशल विकास मिशन शुरू किया था। इसके तहत पूरे राज्य में कौशल्य वर्धन केंद्र और व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र खोले गए। मौजूद समय में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में इस मिशन के अंतर्गत राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगारपरक कौशल में प्रशिक्षित किया जा रहा है। सूरत से प्रशिक्षार्थी नील नाई ने बताया कि वे यहां से एनिमेशन कोर्स कर रहे हैं। सरकार द्वारा यहां पर कोर्स कराया जा रहा है। इस कोर्स के माध्यम से वे अपना स्किल बढ़ा रहे हैं, जो उनके भविष्य के लिए बहुत अच्छा है।
गुजरात सरकार की यह योजना बड़ी तादाद में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में अहम योगदान दे रही है। गांधीनगर के कौशल विकास निदेशक केजे राठौड़ ने बताया कि गुजरात कौशल विकास मिशन शिक्षित बेरोजगार युवाओं को नई तकनीक से प्रशिक्षण देकर शॉर्ट टर्म कोर्स चला रहा है और इन कोर्स के माध्यमों से युवाओं को अलग-अलग कंपनियों में रोजगार मुहैया कराने की दिशा में काम कर रहा है। बता दें कि प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने इस मिशन को राष्ट्रीय स्तर पर लागू किया और 15 जुलाई 2015 को विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर स्किल इंडिया मिशन लॉन्च किया। उन्होंने इसे देश में नई ऊर्जा का संचार करने वाला कार्यक्रम बताते हुए युवाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम बताया।
पीएम मोदी ने कहा था कि अगर भारत सरकार के लिए सबसे पहले कोई प्राथमिकता है तो वह है देश के युवाओं के लिए रोजगार उपलब्ध कराना। रोजगार के योग्य युवाओं को तैयार करने के लिए एक व्यवस्था तैयार करनी है। इस मिशन के द्वारा सभी आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए काम किया जा रहा है। बीते दस वर्षों से केंद्र सरकार स्किल इंडिया मिशन के तहत प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के माध्यम से युवाओं की प्रतिभा को निखारने में जुटी है। इसके अंतर्गत करीब 40 क्षेत्रों में युवाओं को इंडस्ट्री और मार्केट की जरूरत के अनुसार ट्रेंड किया जा रहा है और उन्हें नौकरी व स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।
पीएम मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर स्किल डेवलपमेंट मिशन का जो पौधा रोपा था, वो आज स्किल इंडिया मिशन के रूप में विशाल वृक्ष बन गया है। इसके माध्यम से देश में अब तक 6 करोड़ से ज्यादा युवाओं को सशक्त बनाया जा चुका है। आज ये युवा विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं।
Tagsस्किल इंडिया मिशनपीएम नरेंद्र मोदीगुजरात कौशल विकास मिशनरोजगार प्रशिक्षणयुवा कौशलभूपेंद्र पटेलकौशल केंद्रएनिमेशन कोर्सप्रधानमंत्री कौशल विकास योजनाआत्मनिर्भर युवारोजगार अवसरइंडस्ट्री ट्रेनिंगशॉर्ट टर्म कोर्सआर्थिक सशक्तिकरणSkill Indiaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





