गुजरात

अहमदाबाद की दो मंजिला फैक्ट्री में लगी भीषण आग, चार लोग घायल

Rani Sahu
13 May 2022 12:38 AM IST
अहमदाबाद की दो मंजिला फैक्ट्री में लगी भीषण आग, चार लोग घायल
x
गुजरात के अहमदाबाद शहर के शाहपुर इलाके में बुधवार को एक फैक्ट्री में आग लगने से चार लोग घायल हो गए

गुजरात के अहमदाबाद शहर के शाहपुर इलाके में बुधवार को एक फैक्ट्री में आग लगने से चार लोग घायल हो गए. दमकल अधिकारियों के मुताबिक, शाहपुर के रावी एस्टेट के 'आई' ब्लॉक में 'एच के टेक्सटाइल' की दो मंजिला दुकान में बुधवार शाम करीब 7 बजे भीषण आग लग गई. घटना से दुकान में अफरा-तफरी मच गई. अधिकारियों के मुताबिक आग दो मंजिला इमारत के भूतल पर वहां लगे डीजल टैंक से लगी. दो मंजिला दुकान की पहली मंजिल पर मौजूद चार मजदूर आग की चपेट में आकर झुलस गए. घायलों की पहचान प्रकाशभाई (53), राज कुमार (23), कैलाश वर्मा (50) और देवूभाई (44) के रूप में हुई है, जो एचके टेक्सटाइल्स के सभी कर्मचारी हैं.


Next Story