गुजरात

ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा संदिग्ध आतंकी एके-47 के साथ गिरफ्तार

jantaserishta.com
27 Nov 2026 1:57 PM IST
ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा संदिग्ध आतंकी एके-47 के साथ गिरफ्तार
x
चौंकाने वाला खुलासा.
वडोदरा: गुजरात एटीएस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए वडोदरा से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक एके-47 राइफल और 23 कारतूस बरामद हुए हैं। इस बड़ी कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है
गुजरात एटीएस को मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर वडोदरा जिले के जरोद थाना क्षेत्र में एक विशेष अभियान चलाया गया। जरोद बस स्टेशन के पास एटीएस की टीम ने घेराबंदी कर एक संदिग्ध वाहन को रोका। वाहन की तलाशी लेने पर सुरक्षा एजेंसियों को गाड़ी से अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए, जिनमें एक एके-47 राइफल और 23 कारतूस शामिल हैं।
इस कार्रवाई के दौरान एटीएस ने मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार आरोपी कुख्यात आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा हुआ है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी मूल रूप से असम का रहने वाला है।
फिलहाल, गुजरात एटीएस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। सुरक्षा एजेंसियां इस बात का पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपी ये घातक हथियार कहां से लेकर आया था। गुजरात में इसका नेटवर्क कहां तक फैला है और वह इन हथियारों की खेप किसे सौंपने वाला था।
जरोद बस स्टेशन जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके के पास से एके-47 जैसे घातक हथियार के साथ जैश से जुड़े संदिग्ध की गिरफ्तारी को सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। एटीएस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि क्या आरोपी अकेले काम कर रहा था या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है। क्या आरोपी गुजरात में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था, या वह सिर्फ हथियारों की डिलीवरी करने आया था, इन सभी सवालों के जवाब के लिए पूछताछ जारी है।
एटीएस की टीम आरोपी के मोबाइल, उसके संपर्कों और पिछले दिनों की गतिविधियों की भी जांच कर रही है, ताकि उसके नेटवर्क का पता लगाया जा सके।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story