गुजरात

सूरत की तकनीक और कारोबारी माहौल से प्रभावित हुईं मैथिली ठाकुर, बोलीं

jantaserishta.com
30 Jun 2026 8:28 PM IST
सूरत की तकनीक और कारोबारी माहौल से प्रभावित हुईं मैथिली ठाकुर, बोलीं
x
Gujrat गुजरात: सूरत दौरे पर पहुंचीं भाजपा नेता मैथिली ठाकुर ने शहर की आधुनिक तकनीक, स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यापारिक विकास की सराहना की। उन्होंने कहा कि सूरत हर बार उन्हें कुछ नया सीखने और समझने का अवसर देता है तथा यहां के विकास मॉडल से वह काफी प्रभावित हैं। मीडिया से बातचीत में मैथिली ठाकुर ने कहा कि जब भी वह सूरत आती हैं, उन्हें नई-नई चीजें देखने और जानने का मौका मिलता है। इस बार उन्होंने शहर के अस्पतालों का दौरा किया और वहां इस्तेमाल हो रही आधुनिक तकनीकों को करीब से देखा। इसके अलावा उन्होंने कई बड़े व्यापारियों और उद्योगपतियों से मुलाकात कर नए व्यापारिक मॉडल और कारोबारी संभावनाओं को भी समझा।
उन्होंने कहा कि उनके राज्य में भी स्टार्टअप और नवाचार के क्षेत्र में युवाओं की रुचि लगातार बढ़ रही है। बड़ी संख्या में युवा नए विचारों और सुझावों के साथ आगे आ रहे हैं तथा उद्यमिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं। मैथिली ठाकुर ने कहा कि सूरत का विकास, उद्योगों की प्रगति और नई तकनीकों का उपयोग प्रेरणादायक है। यहां के अनुभवों से सीख लेकर वह अपने राज्य में भी ऐसे प्रयासों को बढ़ावा देने की दिशा में काम करना चाहती हैं। उनका मानना है कि यदि तकनीक, नवाचार और उद्यमिता को सही मंच मिले तो रोजगार के नए अवसर पैदा किए जा सकते हैं और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सकती है। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों के सफल मॉडलों का अध्ययन कर उन्हें स्थानीय जरूरतों के अनुसार लागू करना विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story