गुजरात

नाबालिग लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर गर्भवती किया, फिर जबरन करवा दिया गर्भपात

Manish Sahu
19 Aug 2023 1:25 PM GMT
नाबालिग लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर गर्भवती किया, फिर जबरन करवा दिया गर्भपात
x
गुजरात: गुजरात के सूरत में एक मटन विक्रेता शफी शेख को एक नाबालिग हिंदू लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित परिवार द्वारा शेख के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
रिपोर्ट के अनुसार, सूरत शहर में लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहाँ एक नाबालिग लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़ित परिवार की शिकायत के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। आरोपी ने नाबालिग का जबरन गर्भपात करा दिया था। इसके बाद जब बच्ची की तबीयत बिगड़ी तो परिवार को पूरी घटना के बारे में जानकारी हुई। यह मामला सूरत के खटोदरा थाना क्षेत्र का है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी शफी शेख भटार रोड का रहने वाला है। वहां वह मटन की दुकान पर काम करता था। वह इंस्टाग्राम के जरिए इलाके में रहने वाली 15 साल की लड़की के संपर्क में आया। दोनों के बीच बातचीत का दौर शुरू हो गया।
इसके बाद आरोपी ने नाबालिग लड़की के साथ कई बार बलात्कार किया और एक बार उसे गर्भवती भी कर दिया। इसके बाद गर्भपात भी कराया गया। कुछ दिन पहले बच्ची की तबीयत खराब होने पर उसके परिजनों को शक हुआ। जब परिजनों ने उससे पूछताछ की तो सच्चाई सामने आ गई। पीड़िता के परिवार ने पुलिस से शिकायत की। इसके बाद आरोपी शफी शेख को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।
Next Story