गुजरात

कार हादसे में 9 की जान लेने वाले तथ्य की लाइसेंस रद्द, जेल में 2 वक्त घर का खाना मिलेगा

SANTOSI TANDI
10 Aug 2023 1:40 PM GMT
कार हादसे में 9 की जान लेने वाले तथ्य की लाइसेंस रद्द, जेल में 2 वक्त घर का खाना मिलेगा
x
जेल में 2 वक्त घर का खाना मिलेगा
अहमदाबाद में 19 जुलाई की आधी रात को जगुआर कार से 9 लोगों को कुचलने वाले तथ्य का लाइसेंस आरटीओ ने रद्द कर दिया है। वहीं, बुधवार को हुई सुनवाई में कोर्ट ने आरोपी के पिता प्रज्ञेश पटेल की जमानत याचिका भी खारिज कर दी। हादसे के बाद से ही पिता-पुत्र साबरमती जेल में न्यायिक हिरासत में हैं।
जेल मैनुअल के मुताबिक तथ्य को जेल में 2 बार घर का खाना मिलेगा। तथ्य पटेल की मांगों पर सरकार ने जवाब पेश किया। रिश्तेदारों को सप्ताह में एक बार मिलने या कॉल करने की इजाजत होगी।
कोर्ट ने आरोपी के पिता प्रज्ञेश पटेल की जमानत याचिका भी खारिज की।
कोर्ट ने आरोपी के पिता प्रज्ञेश पटेल की जमानत याचिका भी खारिज की।
प्रज्ञेश पटेल ने इस्कॉन ब्रिज पर लोगों को धमकाया था
अहमदाबाद इस्कॉन ब्रिज हादसे में 9 लोगों की मौत के मामले का मुख्य आरोपी जगुआर कार ड्राइवर 19 वर्षीय तथ्य पटेल है। हादसे के बाद गोता इलाके में रहने वाले पिता प्रज्ञेश पटेल को जानकारी मिलते ही वह घटना स्थल पर पहुंचे। प्रज्ञेश ने मौके पर मौजूद लोगों को धमकाया और बेटे को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल ले गए। दोनों पक्षों की दलीलों पर विचार करते हुए कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा। अहमदाबाद ग्रामीण सत्र न्यायालय ने बुधवार को अपना फैसला सुनाते हुए प्रज्ञेश पटेल को जमानत देने से इनकार कर दिया।
पत्नी को कार से रिवॉल्वर निकालने के लिए कहा था
सरकारी वकील प्रवीण त्रिवेदी ने गवाहों के बयान का हवाला दिया कि प्रज्ञेश पटेल ने घटना स्थल पर मौजूद लोगों को धमकी दी थी। पत्नी को कार से रिवॉल्वर निकालने के लिए भी कहा था। प्रज्ञेश पटेल पर कई पुलिस थानों में दर्ज लगभग 10 मामलों की भी जानकारी दी गई। वकील ने कहा कि आरोपी के पिता को 9 लोगों की मौत से कोई फर्क नहीं पड़ा। मामले की जांच चल रही है, ऐसे में अगर प्रज्ञेश पटेल को जमानत मिलती है तो वह साम, दाम, दंड, भेद के जरिए गवाहों और सबूतों से छेड़छाड़ कर सकता है।
अहमदाबाद में 19 जुलाई की आधी रात को जगुआर कार से 9 लोगों को कुचल दिया था।
अहमदाबाद में 19 जुलाई की आधी रात को जगुआर कार से 9 लोगों को कुचल दिया था।
तथ्य ने 6 माह में 3 हादसे किए
अहमदाबाद आरटीओ ने तथ्य पटेल का लाइसेंस रद्द कर दिया है। तथ्य पटेल ने पिछले छह महीने के भीतर तीन दुर्घटनाओं को अंजाम दिया है। तथ्य पटेल द्वारा 9 लोगों की हत्या के बाद पुलिस ने आरटीओ में एक आवेदन दिया। इसके मुताबिक आरटीओ ने तथ्य पटेल का लाइसेंस रद्द कर दिया है। इस संबंध में पुलिस ने तथ्य पटेल के पिता प्रज्ञेश पटेल के खिलाफ धारा 506 के तहत मामला दर्ज किया है।
वकील ने कहा- प्रज्ञेश ने सिर्फ पिता का फर्ज निभाया
पुलिस ने दुर्घटना के 24 घंटे के अंदर पिता-पुत्र दोनों को हिरासत में ले लिया और अहमदाबाद जिला न्यायालय में पेश किया। जिसमें प्रज्ञेश और तथ्य पटेल दोनों फिलहाल साबरमती जेल में न्यायिक हिरासत में हैं। बाद में प्रज्ञेश पटेल ने अदालत में जमानत याचिका दायर की। जिसमें कहा कि प्रज्ञेश पटेल ने कोई आपराधिक गतिविधि नहीं की। अपने बेटे को अस्पताल ले गए, इसकी सूचना फोन पर पुलिस को दी थी। उन्होंने बेटे को लोगों की पिटाई से बचाने और इलाज कराने का पिता का फर्ज ही निभाया है।
Next Story