गुजरात: कच्छ में बस और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो जाने से मौके पर ही 7 लोगों की मौत हो गई और करीब 20 अन्य लोग घायल हो गए. घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर है.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हादसा कच्ठ के केरा मुंद्रा रोह के समीप हुआ. बताया जाता है कि बस में 40 यात्री सवार थे. भिड़ंत इतनी तेज हुई कि बस के आगे का पूरा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. दुर्घटना में करीब 20 लोग घायल हो गए हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में कई की स्थिति गंभीर है.
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंच जाने के साथ ही बचाव कार्य शुरू कर दिया गया. वहीं हादसे के बाद आसपास के लोग भी काफी संख्या में पहुंच गए. बताया जाता है कि बस मुंद्रा से आ रही थी जबकि ट्रक भुज से आ रहा था.
बस और ट्रक के बीच टक्कर इतने तेज हुई कि हादसे के बाद ट्रक सड़क के किनारे पलट गया. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.





