
x
Gujarat गुजरात : गुजरात के कच्छ जिले में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। बता दे कि एक निजी बस और ट्रक की टक्कर आपस में जोरदार टक्कर हो गयी। आपको बता दे कि इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम
पुलिस ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि दुर्घटना दोपहर करीब एक बजे केरा गांव के पास राजमार्ग पर हुई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को भुज के एक अस्पताल में ले जाया गया। बता दे कच्छ पश्चिम के पुलिस अधीक्षक विकास सुंदा ने कहा, मुंद्रा से भुज आ रहे एक ट्रक और निजी बस के बीच टक्कर हो गई। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक यात्री ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। कुल पांच लोगों की मौत हुई है।
5 लोगों की मौत, 23 लोग घायल
अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में 23 लोग घायल हुए हैं और उनका इलाज भुज के जेके सामान्य अस्पताल में चल रहा है। जिला कलेक्टर अमित अरोड़ा ने बताया कि घायलों में से दो की हालत गंभीर है। यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों वाहनों में भिड़ंत हुई या एक ने दूसरे को टक्कर मारी।
TagsKutch सड़क हादसे5 लोगों मौत23 घायलKutch road accident5 people died23 injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





