गुजरात

Kiriburu: बड़ाजामदा चेकपोस्ट पर वाहन से 76,000 रुपये बरामद

Tara Tandi
27 Oct 2024 1:57 PM IST
Kiriburu: बड़ाजामदा चेकपोस्ट पर वाहन से 76,000 रुपये बरामद
x
Kiriburu किरीबुरू : आगामी विधानसभा चुनाव-2024 को स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए चाईबासा जिलानतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्र में अंतरराज्यीय/अंतरजिला चेक पोस्ट/एसएसटी/एफएसटी चेकिंग पॉइंट पर 24 घंटे चेंकिग की जा रही है. इसी क्रम में चेकिंग के दौरान शनिवार को बड़ाजामदा ओपी अन्तर्गत बड़ाजामदा अंतरराज्यीय चेक पोस्ट में एसएसटी के द्वारा एक चारपहिया वाहन से 76,000 रुपया नगद राशि बरामद किया गया. इस संदर्भ में बड़ाजामदा ओपी अन्तर्गत सनहा दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की गई
Next Story