गुजरात

जिग्नेश मेवाणी पांच साल पुराने मामले में दोषी, 3 महीने कैद, 1 हजार रुपए जुर्माने की सजा

jantaserishta.com
5 May 2022 7:34 PM IST
जिग्नेश मेवाणी पांच साल पुराने मामले में दोषी, 3 महीने कैद, 1 हजार रुपए जुर्माने की सजा
x
बड़ी खबर

अहमदबाद: जिग्नेश मेवाणी पांच साल पुराने मामले में दोषीगुजरात के विधायक और दलित समुदाय के नेता जिग्नेश मेवाणी और अन्य को गुजरात की अदालत ने बनासकांठा जिले के मेहसाणा से धनेरा तक बिना अनुमति के 'आजादी कूच' रखने के पांच साल पुराने मामले में दोषी ठहराया है. कोर्ट ने सभी दोषियों को 3 महीने कैद और 1 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है. इस पर जिग्नेश मेवाणी ने निचली अदालत के फैसले को उच्च न्यायालय में चुनौती देने की बात कही है. जिग्नेश मेवाणी ने कहा कि मुझे अपने दलित भाइयों और बहनों के अधिकारों के लिए फिर से ऐसा करने की जरूरत पड़े तो मैं फिर ऐसा करूंगा. मुझे इसका कोई पछतावा नहीं है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story