गुजरात

ग्रामीण इलाकों में बिजली कांग्रेस ने नहीं भाजपा सरकार ने पहुंचाई : अमित शाह

Teja
26 Nov 2022 6:11 PM GMT
ग्रामीण इलाकों में बिजली कांग्रेस ने नहीं भाजपा सरकार ने पहुंचाई : अमित शाह
x
खेडा| गुजरात में पहले चरण के चुनाव का दिन जैसे जैसे निकट आ रहा है वैसे वैसे राजनीतिक दलों के बीच वार-पलटवार तेज हो गए है| हर राजनीतिक दल वोटरों के बीच खुद को सबसे बेहतर साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है| केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज खेड़ा जिले के महुधा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि गुजरात के गांवों में कांग्रेस ने नहीं बल्कि भाजपा ने बिजली पहुंचाई है| उन्होंने कहा कि गुजरात को पानी से वंचित रहे इसके लिए अडचनें पैदा करने वाली मेधा पाटकर के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं|
कांग्रेस ने आज तक केवल गुजरात के घावों पर नमक छिड़कने का काम किया है| कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी यात्रा में मेधा पाटकर को साथ लेकर चलते हैं और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुजरात विरोधी मेधा पाटकर को चुनाव में टिकट देते हैं| उन्होंने कहा कि गुजरात विरोधी मेधा पाटकर को गुजरात की जनता कभी माफ नहीं करेगी| अमित शाह ने कहा कि पहले गुजरात में सबसे बड़ी समस्या पानी की थी| हांलाकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के आने के बाद 24 घंटे बिजली और पानी की सुविधा उपलब्ध होने लगी|

भाजपा ने डेढ़ लाख से भी अधिक चेकडेम बनाकर खेतों में पानी गांव की सीमा का पानी सीमा पर और गांव का पानी गांव में रहे ऐसी व्यवस्था कर दी है| कांग्रेस ने सरदार सरोवर योजना को रोक रखा था| जिसे लेकर गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उपवास भी किया था| अमित शाह ने कहा कि गुजरात में शांति और सुरक्षा का काम भाजपा सरकार ने किया है| भाजपा सरकार ने समूचे गुजरात से माफियाओं को साफ कर दिया है| अब गुजरात में केवल एक ही दादा हैं और वह हैं हनुमान दादा|

Next Story