
x
Ahmedabad अहमदाबाद। आईपीएल 2026 के 25वें मुकाबले में शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की भिड़ंत गुजरात टाइटंस (जीटी) के साथ हो रही है। नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में जोस बटलर ने खास उपलब्धि हासिल कर ली है। उन्होंने टी20 क्रिकेट में 300 कैच पूरे कर लिए हैं।
जोस बटलर टी20 क्रिकेट में 300 कैच लेने वाले महज चौथे खिलाड़ी और दूसरे विकेटकीपर हैं। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में सर्वाधिक कैच लेने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर कीरोन पोलार्ड के नाम दर्ज है। पोलार्ड ने टी20 में 405 कैच पकड़े हैं। वहीं, इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर डेविड मिलर का नाम है, जिन्होंने 332 कैच लिए हैं, जबकि क्विंटन डी कॉक 316 कैच के साथ सूची में तीसरे नंबर पर काबिज हैं। केकेआर की पारी के दौरान रबाडा की गेंद पर अंगकृष रघुवंशी का कैच पकड़ने के साथ ही बटलर ने यह खास मुकाम हासिल किया।
बटलर का प्रदर्शन आईपीएल 2026 में अब तक शानदार रहा है। वह गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते हुए 4 पारियों में 158 के स्ट्राइक रेट से 176 रन बना चुके हैं। बटलर ने इस दौरान दो अर्धशतक भी लगाए हैं। आखिरी मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में बटलर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 37 गेंदों में 60 रनों की दमदार पारी खेली थी। उन्होंने अपनी इस पारी में 11 चौके लगाए थे। उल्लेखनीय है कि टी20 विश्व कप 2026 में बटलर रनों के लिए जूझते नजर आए थे। इंग्लैंड के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज बटलर टूर्नामेंट में खेली 8 पारियों में 10.87 की औसत और 116 के मामूली स्ट्राइक रेट से खेलते हुए सिर्फ 87 रन ही बना सके थे।
इस मुकाबले के लिए गुजरात टाइटंस ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, केकेआर की टीम एक बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है। फिन एलन की जगह पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने टिम सीफर्ट को अंतिम एकादश में शामिल किया है। जीटी ने आईपीएल 2026 में अब तक 4 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम को 2 में जीत मिली है, जबकि इतने ही मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।
Tagsजोस बटलर 300 कैचआईपीएल 2026KKR vs GTनरेंद्र मोदी स्टेडियमटी20 रिकॉर्डकीरोन पोलार्डडेविड मिलरक्विंटन डी कॉकगुजरात टाइटंसकोलकाता नाइट राइडर्सजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news 300 शब्द खबर हेडिंग कीवर्ड्स
Next Story





