
x
Surat सूरत। गुजरात में फेडरेशन ऑफ सूरत ट्रेड एंड टेक्सटाइल एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश हकीम ने भारत की तेजी से बढ़ती जीडीपी पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'भारत 2047' का विजन अब धीरे-धीरे साकार होता दिखाई दे रहा है। देश की जीडीपी जिस तरह लगातार बढ़ रही है, उससे साफ होता है कि भारत मजबूत आर्थिक शक्ति बनने की तरफ तेजी से बढ़ रहा है।
कैलाश हकीम ने कहा कि पिछले साल भारत की जीडीपी करीब 144 लाख करोड़ रुपए के आसपास थी और इस साल ये आंकड़ा 148 लाख करोड़ रुपए को भी पार कर गया है। जीडीपी में 8.2 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। ये आंकड़े बताते हैं कि भारत के उद्यमी, उद्योग और उत्पादन क्षमता काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इस ग्रोथ में सबसे बड़ा योगदान सेवा क्षेत्र, विनिर्माण क्षेत्र और टेक्सटाइल इंडस्ट्री का है। टेक्सटाइल सेक्टर अकेले ही देश की कुल जीडीपी में लगभग 2.3 प्रतिशत का योगदान देता है। इतना ही नहीं, टेक्सटाइल उद्योग देशभर में करीब 45 करोड़ लोगों को सीधे या परोक्ष रूप से रोजगार देता है। यह सेक्टर भारत की अर्थव्यवस्था और रोजगार दोनों के लिए बेहद अहम है।
कैलाश हकीम ने कहा कि आने वाले समय में सरकार जिस तरह स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा दे रही है, 'मेक इन इंडिया' पर जोर दे रही है और एक्सपोर्ट बढ़ाने की दिशा में लगातार कदम उठा रही है, उससे भारत की जीडीपी और भी तेजी से बढ़ेगी। खासकर गारमेंट और टेक्सटाइल सेक्टर में भारत के पास बेहद बड़ा अवसर है।
उन्होंने कहा कि वे खुद कपड़ा व्यापार से जुड़े हुए हैं, इसलिए इस क्षेत्र के भविष्य को बहुत ही उज्ज्वल देखते हैं। गारमेंट्स और एक्सपोर्ट के क्षेत्र में भारत आने वाले समय में नए कीर्तिमान बनाएगा। उनका मानना है कि सूरत, जो देश का सबसे बड़ा टेक्सटाइल हब है, वह आने वाले सालों में भारत की जीडीपी बढ़ाने में खास और मजबूत भूमिका निभाएगा।
Tagsभारत GDP ग्रोथ8.2% वृद्धिकैलाश हकीमफेडरेशन ऑफ सूरत ट्रेड एंड टेक्सटाइल एसोसिएशनसूरत टेक्सटाइल हबमेक इन इंडियास्वदेशीकरणभारत 2047 विजनसेवा क्षेत्रविनिर्माण क्षेत्रटेक्सटाइल इंडस्ट्रीरोजगारआर्थिक विकासएक्सपोर्ट ग्रोथगारमेंट सेक्टरजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





