गुजरात
सरखेज में तीन नराधमों ने बारी-बारी से रेप कर बनाया वीडियो, तीनों गिरफ्तार
Shantanu Roy
7 Oct 2022 12:24 PM GMT

x
बड़ी खबर
सूरत। शहर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। शहर के सरखेज क्षेत्र में पति की राह देख रही महिला का तीन लोगों ने अपहरण कर दुष्कर्म करने की घटना प्रकाश में आई है। इतना ही नहीं तीनों ने बारी-बारी से रेप का वीडियो भी बनाया। उसके बाद महिला को अक्सर वीडियो वायरल करने की धमकी देते थे। गिरफ्तार आरोपियों में वसीम उर्फ राजा पठान, अनीशखान पठान एवं इंद्रीश घांची का समावेश है।
आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी देते थे
जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने दो महीने पहले देर रात रिक्शे में पति का इंतजार कर रही महिला से जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया था। उसी दौरान आरोपी ने 34 वर्षीय महिला का वीडियो भी बना लिया था। आरोपी अक्सर महिला को वीडियो वायरल करने की धमकी देता था।
इसके अलावा आरोपी महिला के पति को जानता था, जिससे वे उसके पति को भी जान से मारने की धमकी दे रहे थे। दो महीने बाद महिला ने अपने पति को पूरी घटना की जानकारी दी। फिर पति ने आखिरकार पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी।
पुलिस ने तीन आरोपितों को किया गिरफ्तार
इसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच की। पुलिस अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब पुलिस ने इस घटना के सबूत जुटाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
Next Story