
x
Gandhinagar गांधीनगर। अहमदाबाद को 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स का मेजबान घोषित किए जाने पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष सिंघवी ने इसे गौरव का क्षण बताया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन गुजरात में हो, यह सब गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी भारत को मिलना एक बड़ी उपलब्धि है। गुजरात में इसका आयोजन हम सबके लिए गौरव का विषय होगा। इससे खेल प्रतिभाओं को खेल उड़ान और दीर्घकालीन विकास अवसर मिलेंगे।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर यह पहल उस व्यापक दृष्टिकोण से जुड़ी है, जिस पर प्रधानमंत्री मोदी बार-बार युवा शक्ति के सशक्तीकरण, विश्वस्तरीय खेल, इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास और भारत की वैश्विक पहचान को मजबूत करने पर बल देते हैं। सीएम पटेल ने कहा कि इस दिशा में गुजरात भी अपने प्रयासों को लगातार गति दे रहा है। गुजरात ने हाल के सालों में स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ा निवेश किया है। कॉमनवेल्थ गेम्स भारत में होने से आधुनिक खेल सुविधाओं के विस्तार के साथ युवा और खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, रोजगार, और अंतरराष्ट्रीय अनुभव जैसे नए अवसर मिलेंगे।
गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष सिंघवी ने कहा कि यह गुजरात और भारत के लिए गौरव का दिन है। भारत को अहमदाबाद में शताब्दी राष्ट्रमंडल खेल 2030 की मेजबानी का गौरव प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शांत, केंद्रित और विकासोन्मुखी शासन ने वैश्विक खेल स्थल के रूप में गुजरात की स्थिति को मजबूत किया है, जिससे यह ऐतिहासिक उपलब्धि संभव हुई है। प्रधानमंत्री के अग्रणी नेतृत्व में, गुजरात उत्कृष्टता, दक्षता और गौरव के साथ दुनिया का स्वागत करने के लिए तैयार है।
हर्ष सिंघवी ने कहा कि भारत में आयोजित होने वाले शताब्दी राष्ट्रमंडल खेल 2030 पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और हमारे खेल जगत की एकजुट शक्ति को दर्शाते हैं। हम गर्व, जुनून और उद्देश्य के साथ दुनिया का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। कॉमनवेल्थ स्पोर्ट के अंतरिम अध्यक्ष डॉ. डोनाल्ड रुकारे ने कहा “वर्ष 2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स के मेजबान के रूप में अहमदाबाद शहर का आधिकारिक रूप से चयन भारत के कॉमनवेल्थ आंदोलन के लिए एक निर्णायक क्षण है। दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाले देश के रूप में भारत इस सौ वर्ष पुराने खेल आयोजन में विशालता-भव्यता, युवापन, महत्वाकांक्षा, समृद्ध संस्कृति और अच्छी खेल भावना एवं खेल प्रेम लेकर आएगा।
Tagsअहमदाबादकॉमनवेल्थ गेम्स 2030भूपेंद्र पटेलहर्ष सिंघवीनरेंद्र मोदीगुजरात खेल इन्फ्रास्ट्रक्चरभारत मेजबानीकॉमनवेल्थ स्पोर्टडोनाल्ड रुकारेस्पोर्ट्स डेवलपमेंटयुवा सशक्तीकरणजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





