गुजरात के कच्छ में भीषण सड़क हादसा, कार और ट्रेलर की टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल

गुजरात। गुजरात के कच्छ जिले में शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। भुज तालुका के खावड़ा सीमावर्ती क्षेत्र में आर.ई. पार्क के पास एक कार और ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए भुज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा शुक्रवार तड़के खावड़ा क्षेत्र में आर.ई. पार्क के नजदीक हुआ। कार और ट्रेलर के बीच टक्कर में सात लोगों की जान चली गई। हादसे में घायल हुए अन्य लोगों को तत्काल भुज के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि आर.ई. पार्क क्षेत्र में यह पहला बड़ा सड़क हादसा है। घटना के बाद जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दुर्घटना की जांच के निर्देश दिए हैं। फिलहाल टक्कर के कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है।
हादसे की सूचना मिलने के बाद कच्छ के जिला कलेक्टर अनिल रणावसिया और जिला पुलिस अधीक्षक विकास सुंडा भुज के जनरल अस्पताल पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने अस्पताल में भर्ती घायलों की स्थिति की जानकारी ली और उनके उपचार के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
जिला प्रशासन ने सड़क दुर्घटना की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। जांच के जरिए यह पता लगाया जाएगा कि कार और ट्रेलर के बीच टक्कर किन परिस्थितियों में हुई। मृतकों की पहचान और घायलों की संख्या के संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।





