x
करोड़ लेकर विदेश भागा नीरव मोदी भी एक गुजराती परिवार से
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : गुजरात के व्यवसायी कर्ज लेने में अन्य राज्यों की तुलना में आगे हैं। यहां की सरकार ने यह माना है कि, प्रदेश पर कुल सार्वजनिक कर्ज 3 लाख करोड़ रुपए है, जो देश के कुछ राज्यों की तुलना में काफी ज्यादा है। राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि, सूबे में 6.55 करोड़ आबादी के हिसाब से प्रति नागरिक पर औसत कर्ज 45,948 रुपए है। शिक्षा मंत्री जीतू वाघाणी ने कहा कि, राज्य का सार्वजनिक कर्ज जीडीपी का 16% है।
राज्य सरकार के मंत्री ने गांधीनगर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, गुजरात का कुल कर्ज 3,00,963 करोड़ रुपए है। इस रकम को यदि राज्य की 6.55 करोड़ आबादी के हिसाब से जोड़कर देखा जाए तो प्रति नागरिक पर औसतन 45,948 रुपए कर्ज होगा। शिक्षा मंत्री जीतू वाघानी ने यह भी कहा कि, हमारे राज्य का सार्वजनिक कर्ज जीडीपी का केवल 16% ही है, जबकि कुछ राज्यों में यह काफी ज्यादा है।
हालांकि, देश के शीर्ष बिजनेसमैन की बात की जाए तो टॉप-100 में लगभग चौथाई गुजरात से ताल्लुक रखते हैं।हजारों करोड़ लेकर विदेश भागा नीरव मोदी भी एक गुजराती परिवार से था। वहीं, एक अन्य आरोपी मेहुल चौकसी नीरव मोदी का मामा लगता है।
Admin2
Next Story