
x
Gujarat गुजरात: सेवा पखवाड़े के तहत विभिन्न जिलों में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत शिविर का आयोजन किया गया। इसी क्रम में अरावली जिले के मालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 'स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान' के अंतर्गत एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 200 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य जांच और उपचार का लाभ उठाया। महिलाओं के स्वास्थ्य और परिवार सशक्तिकरण के लिए आयोजित यह शिविर डॉ. योगेश गोस्वामी, मालपुर सीएससी सुपरिटेंडेंट के मार्गदर्शन और देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अहमदाबाद के एसएमएस हॉस्पिटल के स्टाफ के साथ डॉक्टरों ने विभिन्न विभागों में सेवाएं प्रदान की और जन जागरूकता के लिए मार्गदर्शन भी दिया।
मालपुर के सीएससी सुपरीटेंडेंट डॉ. योगेश गोस्वामी ने बताया कि "स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान" के अंतर्गत 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़े के तहत मेडिकल शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान आज विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की निशुल्क जांच की और दवाएं दी। जिला स्वास्थ्य अधिकारी जयेश परमार ने आईएएनएस से खास बातचीत के दौरान बताया कि अरावली जिले में आरोग्य विभाग की ओर से आयोग्य शिविर और कैंप लगाए जा रहे हैं। "स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान" के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सभी सेवाएं मुफ्त में मिल रही हैं। इस आयोजन में ज्यादा से ज्यादा मरीज स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ ले रहे हैं।
इसके अलावा नर्मदा जिले में भी मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। सेवा पखवाड़े के तहत तिलकवाड़ा सामुदायिक केंद्र में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में स्त्री रोग, रक्तचाप, मधुमेह जैसी बीमारियों की जांच की गई। शिविर का उद्घाटन डॉ. दर्शनाबेन देशमुख ने दीप जलाकर किया। 500 से अधिक लाभार्थियों ने इस शिविर का लाभ उठाया। विधायक डॉ. दर्शनाबेन देशमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष भीमसिंह तड़वी समेत कई लोग इस शिविर में उपस्थित रहे।
विधायक डॉ. दर्शनाबेन देशमुख ने बताया कि मंगलवार को नर्मदा जिले के तिलकवाड़ा तहसील में आरोग्य कैंप का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़े के तहत चलेगा। टीबी, डायबिटीज जैसी कई बीमारियों का इलाज हो रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 500 से ज्यादा मरीजों ने पंजीकरण कराया है। इसमें आसपास के गांव के लोग आ रहे हैं। ज्यादातर महिलाएं आंख की जांच करवा रही हैं। डॉ. सुबोध कमलेश कुमार ने बताया कि सेवा पखवाड़े के तहत आयोजित स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत कैंप लगाया गया। 12 विशेषज्ञ टीमें इसमें लगी हैं। लाभार्थी नीरू तड़वी ने बताया कि तिलकवाड़ा के सामुदायिक केंद्र में जोड़ों के दर्द का इलाज कराया। इस तरह के कैंप आगे भी लगने चाहिए। इससे लोगों को बहुत फायदा हो रहा है। यहां मुफ्त में इलाज किया जा रहा है।
Tagsगुजरातसेवा पखवाड़ास्वस्थ नारी सशक्त परिवारस्वास्थ्य शिविरअरावलीमालपुरनर्मदानिशुल्क जांचमहिलाओं का स्वास्थ्यविशेषज्ञ डॉक्टरटीबीमधुमेहरक्तचापलाभार्थीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





