
x
GUJRAT गुजरात। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर गुजरात सहित पूरे देश में सेवा पखवाड़ा (17 सितंबर से 2 अक्टूबर) मनाया जा रहा है। इस अभियान के तहत शुक्रवार को अमरेली जिले के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और शैक्षणिक संस्थानों में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जा रहे हैं।
अमरेली के सावरकुंडला के आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज में 'स्वस्थ नारी सशक्त परिवार' अभियान के तहत एक विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। सावरकुंडला तालुका स्वास्थ्य कार्यालय द्वारा संचालित इस शिविर में 1,000 से अधिक कॉलेज छात्राओं की स्वास्थ्य जांच की गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने रक्त जांच, रक्तचाप, मधुमेह, हृदय रोग, स्त्री रोग सहित विभिन्न बीमारियों की स्क्रीनिंग की। छात्राओं को निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं और स्वास्थ्य सलाह दी गई। कार्यक्रम में अमरेली के सांसद भरत सुतारिया, विधायक महेश कासवाला और अन्य स्थानीय नेता उपस्थित रहे, जिन्होंने छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच का जायजा लिया।
छात्रा प्रगति चौहान ने कहा, "यह शिविर बहुत उपयोगी रहा। हमारी जांच हुई और डॉक्टरों ने स्वास्थ्य के बारे में महत्वपूर्ण सलाह दी। पीएम मोदी के जन्मदिन पर ऐसी पहल सराहनीय है।" एक अन्य छात्रा कृपा शियाल ने बताया, "मैंने पहली बार इतनी विस्तृत जांच करवाई। इससे हमें अपनी सेहत के प्रति जागरूक होने का अवसर मिला। सरकार का यह कदम महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा योगदान है। अमरेली जिला स्वास्थ्य विभाग सेवा पखवाड़े के दौरान जिले भर में सर्व रोग निदान शिविर चला रहा है, ताकि लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रति जागरूक किया जा सके। स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शिवराम मीणा ने कहा, "हम निदान के साथ-साथ निःशुल्क दवाएं उपलब्ध करा रहे हैं। यह अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य पहुंच को मजबूत करेगा। छात्राओं की भागीदारी देखकर उत्साहित हैं।"
सांसद भरत सुतारिया ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 'सेवा परमो धर्म' का सिद्धांत सार्थक हो रहा है। यह पखवाड़ा स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा। गुजरात सरकार और भाजपा की यह पहल लाखों लोगों को लाभ पहुंचाएगी। सेवा पखवाड़ा में रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, 'एक पेड़ मां के नाम' कार्यक्रम और विकास प्रदर्शनियां भी शामिल हैं। अमरेली में अब तक सैकड़ों शिविर लग चुके हैं, जिनमें हजारों लाभार्थी शामिल हुए।
Tagsपीएम मोदी75वां जन्मदिनसेवा पखवाड़ाअमरेलीस्वास्थ्य जांच शिविरमहिला सशक्तिकरणरक्तदानस्वच्छता अभियानजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





