
x
Delhi दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने शुक्रवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) 2025 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। यूपीएससी की ओर से जारी रिजल्ट के मुताबिक, इस साल अनुज अग्निहोत्री ने इस परीक्षा में ऑल इंडिया पहला रैंक हासिल किया है। वहीं, दूसरे स्थान पर राजेश्वरी सुवे एम और तीसरे स्थान पर एकांश ढुल ने अपनी जगह बनाई है। यह परिणाम प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू के आधार पर जारी किया गया है।
आयोग की ओर से जारी ऑफिशियल मेरिट सूची के अनुसार, कुल 958 उम्मीदवारों की नियुक्ति देश की विभिन्न प्रतिष्ठित सेवाओं जैसे भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के पद पर की जाएगी।
यूपीएससी की ओर से सीएई 2025 परिणाम जारी होने के बाद हर ओर से चयनित उम्मीदवारों को बधाई देने का सिलसिला जारी है। इसी बीच गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए लिखा, "गुजरात के उन सभी 34 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई, जिन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में सफलता प्राप्त की है। यह हमारे राज्य के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। अपने ज्ञान और समर्पण से ये युवा उपलब्धि हासिल करने वाले 'विकसित गुजरात, विकसित भारत' के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।"
उन्होंने आगे कहा, "मुझे यह जानकर प्रसन्नता हो रही है कि गुजरात सरकार के सरदार पटेल लोक प्रशासन संस्थान (एसपीआईपीए) द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रदान किए गए उत्कृष्ट प्रशिक्षण, प्रोत्साहनपूर्ण वातावरण और युवाओं की अथक मेहनत ने इस अभूतपूर्व उपलब्धि को राज्य के लिए गौरवान्वित किया है।"
सीएम पटेल ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारे समक्ष '2047 तक विकसित भारत' का महान दृष्टिकोण रखा है। मुझे विश्वास है कि आप सभी अपने प्रशासनिक कौशल से इस दृष्टिकोण को साकार करने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे और राष्ट्र सेवा एवं जन कल्याण के मूल्यों को सर्वोपरि रखते हुए सुशासन का एक नया उदाहरण प्रस्तुत करेंगे। आपकी यह उपलब्धि लाखों अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। मैं सभी सफल उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई देता हूं और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।"
Tagsयूपीएससीसिविल सेवा परीक्षा 2025अनुज अग्निहोत्रीराजेश्वरी सुवे एमएकांश ढुलअंतिम परिणामआईएएसआईपीएसआईएफएसमेरिट सूचीचयनित उम्मीदवारगुजरातभूपेंद्रभाई पटेलएसपीआईपीएप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी2047 विकसित भारतयुवा उपलब्धिसरकारी सेवाप्रशासनिक कौशलप्रेरणाराष्ट्र सेवासुशासनदेशभर के अभ्यर्थीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





