गुजरात
गुजरात न्यूज: सिविल अस्पताल से नवजात शिशु का अपहरण करनेवाली महिला गिरफ्तार
Gulabi Jagat
17 Nov 2022 5:35 PM GMT

x
गुजरात न्यूज
तीन बार मीसकेरेज हो जाने से संतानसुख के लिए सिविल अस्पताल से नवजात बच्चे के वोर्ड से शिशु का अपहरण करने की बात कबुली
सूरत सिविल अस्पताल से दो दिन पूर्व बच्चों के वोर्ड से नवजात शिशु का अपहरण हुआ था। इस मामले में आरोपी महिला को जोलवा आराधना लेकटाऊन सोसायटी के पास से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नवजात बच्चे को सुरक्षित उसके माता पिता को सौंपा है।
सिविल अस्पताल से 15 नवंबर को बच्चे का अपहरण हुआ था
सूरत नई सिविल अस्पताल में बच्चों के वोर्ड से 15 नवंबर 2022 को एक नवजात शिशु का अपहरण हुआ था। इस मामले में नवजात बच्चे के माता पिता ने खटोदरा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की थी। शिकायत के आधार पर सिविल अस्पताल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गयी थी। सीसीटीवी फुटेज में एक महिला नवजात शिशु का अपहरण कर ले जाती हुई कैद हुई थी। इस सीसीटीवी फुटेज को शहर सहीत जिले के आसपास के सभी पुलिस थानों में सर्कुलेट किया गया था।
सीसीटीवी फुटेज में बच्चा चोरी करती महिला हुई थी कैद
सीसीटीवी फुटेज में दिखनेवाली महिला बच्चे के साथ जोलवा के पास आराधना लेकटाऊन सोसायटी के गेट के पास खडी है ऐसी जानकारी पलसाणा पुलिस स्टेशन के पीएसआई सी.एम.गढवी और कोन्स्टेबल मेरूबाई रमेशभाई को मिली थी। सूचना के आधार पर तत्काल महिला पुलिस थाने का संपर्क कर उपरोक्त स्थल पर महिला पुलिस के साथ पहुंच कर महिला तथा नवजात शिशु का कब्जा लिया गया। मासूम का अपहरण करनेवाली महिला को गिरफ्तार कर कानुनी कार्यवाही के लिए सूरत पुलिस के हवाले किया गया। जबकी मासूम बच्चे को उसके माता पिता को सुरक्षित सुप्रत किया गया।
तीन बार गर्भपात होने से निसंतान महिलाने चुराया था बच्चा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार महिला का तीन बार मीसकेरेज ( गर्भपात) हो चुंका है। संतान से वंचित महिला 15 नवंबर को पैर में हुए दर्द की चिकित्सा के लिए सिविल अस्पताल में गई थी। अस्पताल में घुमते घुमते नवजात शिशु के वोर्ड के पास जाकर उसने बच्चे का वोर्ड से अपहरण करने की बात कबुली।
पलसाणा के जोलवा से पकडी गई बच्चा चोर महिला
पुलिस ने गिरफ्तार महिला की पुछताछ करने पर उसने अपना नाम अंकिताबेन सुमितकुमार पवनकुमार सरोज निवासी गार्डनसीटी सोसायटी जोलवा पलसाणा मुल निवासी रानीगंज, अमेठी सुलतानपुर उत्तरप्रदेश की निवासी होने की जानकारी पुलिस को दि है। नवजात शिशु को सुरक्षित माता पिता को सोंपने के मामले में पलसाणा पुलिस की टीम ने त्वरीत एवं सराहनयी कार्य किया है।
Tagsगुजरात न्यूज

Gulabi Jagat
Next Story