
x
Palanpur पालनपुर। गुजरात के बनासकांठा जिले में मंगलवार को एक पटाखा फैक्टरी में आग लग जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। डीसा ग्रामीण पुलिस थाने के निरीक्षक विजय चौधरी ने बताया कि डीसा कस्बे के निकट स्थित फैक्टरी में आग लगने के बाद हुए सिलसिलेवार विस्फोटों के कारण उसके कुछ हिस्से ढह जाने से कई श्रमिकों के फंसे होने की आशंका है।
उन्होंने बताया कि मलबे में फंसे श्रमिकों को बचाने के लिए डीसा नगरपालिका के अग्निशमन कर्मी घटनास्थल पर हैं। जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि तीन लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है तथा छह घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
TagsGujarat: पटाखा फैक्ट्री में भीषण आगतीन की मौतछह घायलGujarat: Huge fire in a firecracker factorythree deadsix injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





