
x
Himmatnagar हिम्मतनगर। गुजरात के साबरकांठा जिले में शनिवार को तीन वाहनों की भिड़ंत से हुए सड़क हादसे में बच्ची समेत छह लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। खेरोज पुलिस थाने के निरीक्षक उमट ने बताया कि यह दुर्घटना हिंगटिया गांव के पास राज्य राजमार्ग पर उस समय हुई जब जीप और बस में टक्कर हो गई।
उन्होंने बताया कि इस हादसे के बाद एक मोटरसाइकिल जीप से टकरा गई। उमट ने कहा कि मोटरसाइकिल पर तीन व्यक्ति सवार थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई और जिनमें से अधिकतर लोग जीप में सवार थे। अधिकारी ने कहा कि इस टक्कर में जीप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
उन्होंने बताया कि यह टक्कर उस समय हुई जब बस बनासकांठा जिले के अंबाजी से वडोदरा जा रही थी, जबकि जीप विपरीत दिशा में जा रही थी। उन्होंने बताया कि घायल हुए आठ व्यक्तियों का जिला मुख्यालय हिम्मतनगर के एक अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मृतकों में से अधिकांश साबरकांठा जिले के निवासी थे।
TagsGujarat तेज रफ्तारली छह जिंदगियांआठ घायलGujarat high speed took six liveseight injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





