गुजरात
Gujarat: चार बच्चे खेलते-खेलते कार में हो गए बंद, दम घुटने से मौत
Tara Tandi
4 Nov 2024 3:46 PM IST
x
Amreli अमरेली। गुजरात के अमरेली जिले में चार बच्चे खेलते-खेलते एक कार में बंद हो गए, जिससे दम घुटने के कारण उनकी मौत हो गई। पुलिस उपाधीक्षक चिराग देसाई ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि यह घटना शनिवार को अमरेली के रंधिया गांव में हुई और इसमें जान गंवाने वाले बच्चे मध्य प्रदेश के रहने वाले एक कृषि श्रमिक दंपती के थे।
देसाई ने कहा, “माता-पिता सुबह करीब साढ़े सात बजे अपने सात बच्चों को घर पर छोड़कर भरत मंदानी के खेत में काम करने चले गए थे। चार बच्चे घर के पास खड़ी खेत मालिक की कार में बैठ गए।” देसाई ने बताया कि चारों पीड़ित दो से सात साल की उम्र के थे और उन्होंने कार को अंदर से बंद कर लिया था, जिससे दम घुटने के कारण उनकी मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि जब बच्चों के माता-पिता और कार मालिक शनिवार शाम को वापस आए, तो उन्हें चार बच्चों के शव मिले। देसाई ने बताया कि घटना के संबंध में अमरेली (तालुका) थाने में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।
TagsGujarat चार बच्चे खेलते-खेलतेकार बंददम घुटने मौतGujarat: Four children died while playingcar stoppedsuffocationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





