गुजरात

Gujarat: निर्माण स्थल पर मिट्टी धंसने से पांच मजदूरों की मौत

Tara Tandi
12 Oct 2024 2:57 PM IST
Gujarat: निर्माण स्थल पर मिट्टी धंसने से पांच मजदूरों की मौत
x
Gujarat मेहसाणा। गुजरात के मेहसाणा जिले में शनिवार को एक निर्माण स्थल पर मिट्टी धंसने से पांच मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना जिला मुख्यालय से लगभग 37 किलोमीटर दूर कडी कस्बे के पास हुई। कडी थाने के निरीक्षक प्रह्लाद सिंह वाघेला ने बताया कि जसलपुर गांव में एक फैक्टरी के लिए भूमिगत टैंक बनाने के वास्ते कई मजदूर गड्ढा खोद रहे थे, तभी मिट्टी धंस गई और वे जिंदा दब गए। उन्होंने बताया, "पांच शव बरामद कर लिये गए हैं और तीन से चार अन्य मजदूरों के दबे होने की आशंका है। बचाव अभियान जारी है।"
Next Story